हालात

'विराट और रोहित से भी ज्यादा फॉर्म में प्याज', JDU ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर कसा तंज

जेडीयू द्वारा जारी वीडियो में क्रिकेट के जरिए तंज कसते हुए कहा गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले दिनों शतक बनाने से चूक गए, लेकिन मोदी जी के राज में प्याज सेंचुरी बनाने के करीब पहुंच गया है।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

प्याज सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमत को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार तंज कसा है। नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल उतना नहीं रोया तन्हाई में, जितना रो रहा है मोदी जी की महंगाई में।

जेडीयू द्वारा जारी वीडियो में क्रिकेट के जरिए तंज कसते हुए कहा गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले दिनों शतक बनाने से चूक गए, लेकिन मोदी जी के राज में प्याज सेंचुरी बनाने के करीब पहुंच गया है। कीमतों के मामले में प्याज लगातार धुंआधार पारी खेल रहा है।

वीडियो में महंगाई को राष्ट्रीय विपत्ति बताते हुए कहा गया कि लगातार जनता की आंखों से आंसू निकाल रहा है। महंगाई अब राष्ट्रीय विपत्ति बन चुकी है। क्या अमीर क्या गरीब सबको यह महंगाई डायन खाए जा रही है।

वीडियो में यह भी कहा गया है कि रसोई महंगी, दवाई महंगी, पढ़ाई महंगी, यात्रा महंगी। अगर कुछ सस्ता हुआ है तो वह है मोदी जी का भाषण। जदयू के इस वीडियो के अंत में कहा गया है कि वैसे भी राहत भरी खबर आने वाली है और 2024 में आप जाने वाले हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स