हालात

अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा, आमसहमति की कोशिशें बेकार: भैयाजी जोशी

संघ ने कहा है कि अयोध्या मेंराम मंदिर के अलावा कुछ और नहीं बन सकता और आपसी सहमति से इसका हल नहीं निकल सकता। संघ केसरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद मंदिरनिर्माण शुरु हो जाएगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद हाल ही में दोबारा सरकार्यवाह चुने गए सुरेश भैयाजी जोशी का कहना है कि अयोध्या मुद्दे का हल आम सहमति से नहीं निकल सकता। इसके लिए प्रक्रियाओं से होते हुए राम मंदिर निर्माण का काम शुरु करना होगा। भैयाजी जोशी को शनिवार को ही दोबारा संघ के सरकार्यवाह के तौर पर चुना गया है। यह उनका चौथा कार्यकाल है।

जोशी ने कहा, “हमने हमेशा ही कहा है कि मंदिर का निर्माण परस्पर सहमति से होना चाहिए लेकिन हमारा अनुभव कहता है कि इस मुद्दे पर एक आमसहमति बनाना आसान नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि हालांकि वे श्री श्री रविशंकर की तरफ से की गई कोशिशों का स्वागत करते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि समाज में इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय है और उनके आमसहमति बनाना मुश्किल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!