हालात

अडानी मुद्दे पर विपक्ष के सरकार पर हमले तेज, 'मोदी अडानी भाई-भाई' लिखा बैग लेकर संसद परिसर में किया प्रदर्शन

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अडानी समूह से जुड़े मुद्दे पर मंगलवार को काले रंगे के झोले लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

विपक्षी सदस्यों ने ‘मोदी अदाणी एक हैं’ और ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ, प्रधानमंत्री जवाब दो’ के नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने काले रंग के झोले ले रखे थे उन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी की तस्वीर थी तथा ‘मोदी अदाणी भाई भाई’ लिखा हुआ था। तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस विरोध प्रदर्शन से दूर रहीं। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन बिखर गया है।

हालांकि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव का कहना है कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है। विरोध प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने लोकसभा के कांग्रेस सदस्यों के साथ बैठक कर संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा की।

रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति से आरोपों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले को लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। अडानी समूह ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली