
विपक्षी दल महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में उनके अवास पर आज इंडिया गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें इस मुद्दे पर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हुई।
विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम एकजुट हैं और हमने परिसीमन संबंधी विधेयक का विरोध करने का फैसला किया है। खड़गे ने कहा कि हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विधेयक लाने के सरकार के तरीके का विरोध करते हैं, जो राजनीति से प्रेरित है।
Published: undefined
खड़गे ने कहा कि सिर्फ़ विरोधी पार्टियों को दबाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। हालाँकि हमने महिला आरक्षण बिल का लगातार सपोर्ट किया है, हम ज़ोर देते हैं कि पहले के अमेंडमेंट लागू किए जाएं। वे परिसीमन को लेकर कुछ चालें चल रहे हैं। हम सभी पार्टियों को संसद में एक साथ लड़ना चाहिए। हम इस बिल का विरोध करेंगे, लेकिन हम महिलाओं के लिए आरक्षण के ख़िलाफ़ नहीं हैं। जिस तरह से उन्होंने बिल में डाला है, चाहे वह परिसीमन हो, उन्होंने जनगणना भी पास नहीं किया है। संविधान की सारी पावर एग्जीक्यूटिव ले रही है। ज़्यादातर, जो पावर इंस्टीट्यूशन, पार्लियामेंट को दी गई है, उसका इस्तेमाल वे कभी भी डिलिमिटेशन बदलने के लिए कर सकते हैं... वे असम और जम्मू-कश्मीर में हमें पहले ही धोखा दे चुके हैं।"
Published: undefined
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि आज सभी विपक्षी दलों की बैठक हुई है। संसद में जो तीन बिल पेश किए जा रहे हैं, इनमें से एक संविधान संशोधन विधेयक हैं और दो statutory bill हैं। कुल मिलाकर तीन बिलों पर चर्चा होगी। साल 2023 में अनुच्छेद 334(A) को संविधान में शामिल किया गया था। इसमें सर्वसम्मति से महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की बात की गई थी। हम चाहते हैं कि उस प्रावधान को तुरंत लागू किया जाए। हमारी मांग 2023 में भी यही थी कि इस प्रावधान को 2024 के लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाए, लेकिन सरकार ने जनगणना और परिसीमन की शर्त लगा दी थी। लेकिन अब सरकार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव प्रचार के बीच ये तीन बिल ला रही है।
Published: undefined
बैठक में खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश, डीएमके नेता टी. आर. बालू, तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और अरविंद सावंत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह सहित अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिजिटल माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक से पहले, कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने इन विधेयकों को लेकर अलग से चर्चा की।
Published: undefined
बता दें कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही, सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए भी एक विधेयक तथा इनसे संबंधित केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 लाने की तैयारी में है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined