
दिग्गज अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने भारत में लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। टेक कंपनी आगे अभी और लोगों को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है। खबरों के मुताबिक एक महीने के भीतर छंटनी का दूसरा दौर भी शुरू होने का अनुमान है। पीड़ित कर्मचारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वैश्विक स्तर पर ओरेकल ने करीब 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की है।
Published: undefined
भारत में करीब 30,000 कर्मचारियों को रोजगार देने वाली ओरेकल ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
प्रभावित कर्मचारियों के मुताबिक, कंपनी ने ईमेल के जरिये उन्हें सूचित किया कि संगठनात्मक बदलावों के कारण कई पद अप्रासंगिक हो जाएंगे।
Published: undefined
ओरेकल ने भारत में एक साल से अधिक सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन का वेतन बोनस के रूप में देने की पेशकश की है। इसके अलावा, उन्हें सेवा-समाप्ति तिथि तक एक महीने का वेतन (बिना भुगतान वाला), छुट्टियों का भुगतान, पात्रता के अनुरूप ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड का भुगतान भी मिलेगा।
इसके अतिरिक्त स्वेच्छा से कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों को कंपनी ने दो महीने का अतिरिक्त वेतन भी देने की सूचना दी है।
Published: undefined
ओरेकल के पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर ने बताया कि अमेरिका में काम करने वाले अधिकांश भारतीय कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं क्योंकि वहां स्थानीय श्रम कानून अमेरिकी नागरिकों की छंटनी के मामले में कड़े हैं।
श्रीधर को पिछले साल सितंबर में 16 घंटे काम का विरोध करने के कारण कंपनी से निकाल दिया गया था।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined