हालात

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से हाहाकार, अब तक 50 लोगों की मौत, निचले इलाकों में घुसा पानी

सिरमौर में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, हमीरपुर कांगड़ा में भी एक लोगों की मौत की खबर है। शिमला में एक शिव मंदिर भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। वहीं, फागली में कई मकान जमीन के अंदर ढंस गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिमाचल प्रदेश में लोगों पर आफत जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन से पिछले 24 घंटे में 50 से अधिक मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। सिर्फ मंडी और शिमला में अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है।

बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। नदियों के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। निचले इलाकों में पानी घुस गया है। शिमला और सोलन में मलबे में फंसे लोगों को बचाने रेस्क्यू टीम पहुंची है।

सिरमौर में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हमीरपुर कांगड़ा में भी एक लोगों की मौत की खबर है। शिमला में एक शिव मंदिर भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। वहीं, फागली में कई मकान जमीन के अंदर ढंस गए।

NDRF, NDRF और सेना की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में लोगों के बचाव में जुटी हैं। वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राहत बचाव कार्य का लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'