
असदुद्दीन ओवैसी ने लखीमपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर करार निशना साधा है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि, "अगर आशीष मिश्रा की जगह अतीक होता तो अब तक उसके घर पर बुल्डोजर चल चुका होता।"
उन्होंने कहा कि बीजेपी को तो अपना सिंबल बदलकर थार जीप रख लेना चाहिए। ओवैसी यूपी के बलरामपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, "तो क्या मोदी जी आशीष के अब्बा जान को नहीं हटाएंगे? क्या अब्बा जान (अजय मिश्र) के बेटे के खिलाफ बाबा (योगी आदित्यनाथ) कोई कार्रवाई नहीं करेंगे? "
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined