हालात

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कालाबाजारी: नवनीत कालरा के ठिकानों पर छापेमारी, 2 दिन पहले दर्ज हुआ था मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

ईडी ने मंगलवार को कालरा और कई अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत खान मार्केट में उनके रेस्तरां खान चाचा और लोधी गार्डेन में अन्य जगहों पर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की कालाबाजारी के लिए मामला दर्ज किया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी नवनीत कालरा के खिलाफ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कथित कालाबाजारी मामले में केस दर्ज किया था, जिसके दो दिन बाद शुक्रवार को वित्तीय जांच एजेंसी ने उसके कई स्थानों पर तलाशी ली। ईडी के एक जानकार सूत्र ने बताया, "ईडी कालरा की संपत्तियों, दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मैट्रिक्स सेल्युलर सर्विसेज के कर्मचारियों और अधिकारियों के परिसरों के साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली में एक फार्म हाउस सहित कई स्थानों पर तलाशी ले रही है, जहां से कई ऑक्सीजन कंसट्रेटर जब्त कर लिए गए।"


ईडी ने मंगलवार को कालरा और कई अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत खान मार्केट में उनके रेस्तरां खान चाचा और लोधी गार्डेन में अन्य जगहों पर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की कालाबाजारी के लिए मामला दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस ने 6 और 7 मई को तीन लोकप्रिय भोजनालयों सहित कई स्थानों से 500 से अधिक ऑक्सीजन कंसट्रेटर जब्त किए थे। कालरा को रविवार को गुरुग्राम के एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया था। उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था और बुधवार को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 May 2021, 2:09 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता से इंडिया गेट पर मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध तेज

  • ,
  • मोदी हों, शाह हों, ज्ञानेश हों या कोई भी हवलदार... सबका हिसाब होगा; राहुल गांधी का ऐलान

  • ,
  • दुष्यंत गौतम को गवर्नर बनाए जाने के खिलाफ अंकिता का परिवार धरने पर, राहुल-प्रियंका समर्थन में इंडिया गेट पहुंचे

  • ,
  • जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, गुरुवार को सुनवाई की उम्मीद

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: थोक महंगाई और कच्चे तेल के उछाल से लुढ़का शेयर बाजार और सोना ₹1,800 और चांदी ₹5,000 टूटी