हालात

UP: आपदा में BJP नेता की खुदगर्जी देखिए! लोग लाइन में खड़े रह गए, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलते बने विधायक

यूपी के बाराबंकी से बीजेपी विधायक शरद अवस्थी अपनी गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर ले गए और जनता लाइन में ही लगी रह गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक शरद अवस्थी उन लोगों में से हैं, जो अपनी क्षमता का गलत इस्तेमाल करते हैं। जहां देश में ऑक्सीजन के लिए हाहाकर मची हुई है, लोग कतारों में खड़े होकर अपने परिजनों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के मिलने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं शरद अवस्थी सबके सामने अपनी गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर चलते बने दिखाई दिए।

खबरों के मुताबिक, विधायक की गाड़ी (यूपी 41 एई 0111) बुधवार को बाराबंकी के सफेदाबाद कोतवाली सर्कल में स्थित सारंग ऑक्सीजन प्लांट पहुंची और कुछ ही देर बाद ऑक्सीजन लादकर वहां से चलते बनी।

जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से यह कह दिया है कि ऑक्सीजन सिलेंडर केवल कोरोना के इलाज के लिए समर्पित अस्पतालों को ही दिए जाएंगे, वहीं शरद अवस्थी की इस गतिविधि को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह नियम शायद उन पर लागू नहीं होता है।

जब सारंग ऑक्सीजन प्लांट में पहुंचे हुए कुछ पत्रकार फोटो खींचने लगे, तो शरद अवस्थी के लोगों और उनके ड्राइवर ने न केवल उन्हें धमकी दी, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की भी बात कही। जिले का कोई भी अधिकारी फिलहाल इस घटना पर टिप्पणी करने के लिए तैयार नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा