हालात

बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर चिदंबरम का ताजा हमला, पूछे कई अहम सवाल, सन्नाटे में मोदी सरकार!

पी चिदंबरम ने कहा कि मुझे अर्थव्यवस्था की गहरी चिंता है। गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कम आय, कम नौकरियां, कम व्यापार और कम निवेश गरीब और मध्यम वर्ग को प्रभावित करते हैं। देश को इस गिरावट और निराशा से बाहर निकालने की योजना कहां है?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर ताजा हमला बोला है। ट्वीट के जरिए चिदंबरम ने मोदी सरकार से कई अहम सवाल पूछे हैं। चिदंबरम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “मैंने अपने परिवार को मेरी ओर से ये ट्वीट करने के लिए कहा है: आप सभी का समर्थन के लिए शुक्रिया। मुझे कहना होगा कि मैं गरीब लोगों (जिनसे मुझे पिछले कुछ दिनों में मिलने और बातचीत करने का मौका मिला है) की न्याय और अन्याय के बीच अंतर करने की क्षमता से चकित हूं।”

एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, “मुझे अर्थव्यवस्था की गहरी चिंता है। गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कम आय, कम नौकरियां, कम व्यापार और कम निवेश गरीब और मध्यम वर्ग को प्रभावित करते हैं। देश को इस गिरावट और निराशा से बाहर निकालने की योजना कहां है?”

इससे पहले चिदंबरम ने सोमवार को ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि मैं नहीं चाहता कि आईएनएक्स मीडिया मामले में संलिप्त किसी भी अधिकारी को गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, "मैंने अपने परिवार से इस बारे में ट्वीट करने का आग्रह किया था: लोगों ने मुझसे पूछा है कि जिन दर्जनों अधिकारियों ने इस मामले को आगे बढ़ाया और आपके समक्ष अनुशंसित किया, क्या उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए? आपको क्यों गिरफ्तार किया गया है? केवल इसलिए कि आपने अंतिम हस्ताक्षर किए हैं? मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा

  • ,
  • Asia Cup 2026: नकवी के सामने नहीं झुका भारत, महिला टीम ने मोहसिन के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, सीधे ड्रेसिंग रूम लौटी