हालात

पद्म विभूषण से सम्मानित गायक छन्नूलाल मिश्र को आया हार्ट अटैक, बीएचयू अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज

भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज और पद्म विभूषण से सम्मानित 89 वर्षीय गायक छन्नूलाल मिश्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को हार्ट अटैक आया है। उन्हें वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि पंडित छन्नूलाल मिश्र को सर सुंदर लाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है।

Published: undefined

छन्नूलाल मिश्र की पुत्री नम्रता मिश्र ने बताया कि मिर्जापुर में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदर लाल अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की देर रात ही उन्हें अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल चिकित्सक उनकी स्थिति स्थिर बता रहे है।

Published: undefined

लंबे समय से चल रहे हैं अस्वस्थ

नम्रता मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। छन्नूलाल मिश्र के खून और मूत्र की जांच की गई थी। ब्लड जांच में हीमोग्लोबिन कम पाया गया। इसके बाद उन्हें उनके आवास के पास स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined