हालात

पहलगाम हमलाः अब तक 1,000 से अधिक भारतीय लौटे, 800 से ज्यादा पाकिस्तानी वापस गए

पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने यहां रह रहे पाक नागरिकों की पहचान कर उनकी वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पहलगाम हमलाः अब तक 1,000 से अधिक भारतीय लौटे, 800 से ज्यादा पाकिस्तानी वापस गए
पहलगाम हमलाः अब तक 1,000 से अधिक भारतीय लौटे, 800 से ज्यादा पाकिस्तानी वापस गए फोटोः सोशल मीडिया

पिछले छह दिन में 1,000 से अधिक भारतीय वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद वीजा रद्द होने के कारण उन्हें अपनी यात्राएं बीच में ही रोकनी पड़ी थीं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, “पिछले छह दिन में 1,000 से अधिक भारतीय वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। इसी तरह, सोमवार तक 800 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश लौट चुके हैं।”

Published: undefined

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के दीर्घकालिक वीजा रखने वालों को स्वदेश लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 236 पाकिस्तानी स्वदेश लौटे और 115 भारतीय अपने वतन पहुंचे। वाघा पर पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल ने आव्रजन की अनुमति देने से पहले स्वदेश भेजे गए नागरिकों के कागजात की गहन जांच की।

Published: undefined

आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी जिसमें 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था। हमले के बाद भारत सरकार की सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने बुधवार को अन्य बातों के अलावा अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया। अटारी-वाघा सीमा भारत में अमृतसर और पाकिस्तान में लाहौर के पास स्थित है।

Published: undefined

पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने यहां रह रहे पाक नागरिकों की पहचान कर उनकी वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही भारत ने सिंधु नदी जल समझौते को भी स्थगित करते हुए पाकिस्तान को पानी देने से मना कर दिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined