
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेससवे पर मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। खबरों के मुताबिक खंदौली इलाके में दिल्ली की तरफ जा रही लखनऊ नंबर की कार ट्रक से टकरा गई। इसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी. इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
Published: undefined
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि आज सुबह 4:30 बजे के आस-पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार की एक कंटेनर से टक्कर होने से कार में आग लग गई। जिसकी वजह से कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined