हालात

भारत से डरे पाकिस्तान पीएम इमरान खान- पीओके वासियों को एलओसी पार न करने की दी चेतावनी

पाक पीएम इमरान खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कश्मीरियों की मदद करने के लिए पीओके की ओर से कोई भी नियंत्रण रेखा पार करता है तो भारत को पाकिस्तान पर हमला करने का बहाना मिल जायेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने शनिवार को पीओके के निवासियों को कश्मीरियों को मानवीय सहायता या समर्थन देने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार नहीं करने की चेतावनी दी है। इमरान ने ट्विटर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कश्मीरियों की मदद करने के लिए पाकिस्तान की ओर से कोई भी नियंत्रण रेखा पार करता है तो भारत दुनिया के सामने उसे पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामी आतंकवाद करार देता है और उसे पाकिस्तान पर हमला करने का बहाना मिल जायेगा।

पिछले महीने पीओके के मुजफ्फराबाद में इमरान खान ने रैली को संबोधित करते हुए पीओके के युवाओं को भारत के खिलाफ उकसाया था। उन्होंने कहा था, “मुझे आपके जज्बे का पता है। आप में से कई लोग लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं आज आपसे कहता हूं कि अभी लाइन ऑफ कंट्रोल पर जाने की जरूरत नहीं है।”

उन्होंने पीओके के युवाओं को आगे कहा था, “आप लोग तब लाइन ऑफ कंट्रोल जाना जब मैं आपसे जाने को कहूंगा।”

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण पर लगातार गोलीबारी कर रहा है और आतंकियों और घुसपैठियों का बचाव भी कर रहा है। मगर भारत की चौकसी के कारण घुसपैठिए सीमापार करने में असफल हो रहे हैं। जिन आतंकियों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरफ से भारत के अंदर दाखिल होने की कोशिश की उन्हें भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Oct 2019, 5:14 PM IST

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया