हालात

भारत से व्यापार पर पाकिस्तान ने लिया यू टर्न, कश्मीर का राग अलापते हुए कैबिनेट ने पलटा फैसला

पाकिस्तान की एक कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को भारत से सीमित व्यापार बहाल करने का फैसला लिया था। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पीएम इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने फैसले को पलट दिया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले जैसी स्थिति होने पर ही व्यापार बहाल होगा।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

पाकिस्तान ने करीब दो साल से बंद भारत के साथ व्यापार को सीमित रूप से फिर से बहाल करने के फैसले पर 24 घंटे के अंदर ही यूटर्न लेते हुए फैसले को पलट दिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में भारत से चीनी और कपास आयात करने के आर्थिक मामलों की समिति के फैसले को खारिज कर दिया गया।

पाकिस्तान की इमरान सरकार में मानवाधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “आज हुई कैबिनेट बैठक में स्पष्ट रूप से फैसला लिया गया कि भारत के साथ व्यापार संबंध तब तक बहाल नहीं किए जाएंगे, जब तक वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का अपना फैसला वापस नहीं ले लेता है।”

बता दें कि पाकिस्तान कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को भारत से चीनी और कपास के आयात को मंजूरी देने का फैसला किया था। समिति ने यह फैसला इन दोनों वस्तुओं की पाकिस्तान में किल्लत की वजह से बेतहाशा बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के तहत लिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि धीरे-धीरे दोनों देशों की बीच व्यापार पूरी तरह से बहाल हो जाएगा।

हालांकि, अगर पाकिस्तान भारत से व्यापार को बहाल कर देता तो करीब दो साल बाद दोनों देशों के बीच फिर से व्यापार होता। पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के विरोध में भारत के साथ व्यापार बंद कर दिया था। वहीं भारत ने उससे पहले पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात होने वाली वस्तुओं पर 200 फीसदी ड्यूटी लगा दिया था, जिससे व्यापार पर असर पड़ा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया