हालात

जम्मू-कश्मीर: LoC पर फिर पाक की नापाक हरकत, पुंछ में तोड़ा सीजफायर, इस महीने 45 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

इस महीने पाकिस्तानी सेना 45 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले मंगलवार को राजौरी के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की भारी गोलीबारी की थी। इस दौरान एक एक जवान शहीद हो गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि अल सुबह 4.30 बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।

Published: undefined

पाकिस्तान ने सोमवार को भी सीमा पर सीजफायर तोड़ा था। राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ इसका जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान की सेना नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

Published: undefined

इस महीने पाकिस्तानी सेना 45 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले मंगलवार को राजौरी के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की भारी गोलीबारी की थी। इस दौरान एक एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी समेत दो अन्य घायल हो गए थे।

Published: undefined

इस वर्ष की शुरुआत से पाकिस्तान 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इस साल एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए अब तक 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे जा चुके हैं और 100 से अधिक घायल हुए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत... और ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों से माफी मांगी

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद