हालात

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एक और साजिश, गुजरात के कच्छ में घुसे पाक कमांडो! नौसेना ने जारी किया अलर्ट

कच्छ की खाड़ी से होकर कुछ पाक कमांडो के गुजरात में घुसने की खबर है। खुफिया एजेंसियों की सूचना देने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तानी कमांडो अब समुद्र के जरिए आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत के खिलाफ पाकिस्तान हर रोज नई साजिश रच रहा है। अब नौसेना को इनपुट मिलने के बाद आईबी ने अलर्ट जारी किया है। आईबी ने गुरुवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के अंडरवाटर कॉम्बेट (पानी के अंदर युद्ध) में प्रशिक्षित कमांडो गुजरात से सटी कच्छ की खाड़ी में प्रवेश कर सकते हैं। आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तानी कमांडो अब समुद्र के जरिए आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पाकिस्तानी कमांडो के बारे में खुफिया सूचना है कि वे पानी के अंदर हमला करने में माहिर हैं और बंदरगार के साथ जहाजों को भी निशाना बना सकते हैं।

खबरों के मुताबिक, खुफिया इनपुट के बाद गुजरात के कांदला बंदरगाह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नौसेना के मुताबिक पाकिस्तानी कमांडो गुजरात में सांप्रदायिक अशांति या आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए लिए समुद्री मार्ग कच्छ क्षेत्र से भारत में घुसपैठ को अंजाम दे सकते हैं।

इससे पहले सोमवार को ही नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक समुद्री शाखा लोगों को हमले करने के लिए प्रशिक्षित कर रही है, लेकिन रतीय नौसेना इस तरह के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा था तटीय सुरक्षा से जुड़े सभी पक्ष सुनिश्चित कर रहे हैं कि समुद्र से कोई घुसपैठ न हो।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद भारत पर आतंकी हमले की आशंका लगातार बढ़ गई है। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की लगातार कोशिशें जारी है।

इसे भी पढ़ें: ‘नया पाकिस्तान’ की बात करने वाले पीएम इमरान अपने देश से नहीं मिटा पाए ये ‘कलंक’, अमेरिकी रिपोर्ट से खुलासा

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Aug 2019, 1:14 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए