
राजस्थान के बाद अब हरियाणा में भीड़ हिंसा का कहर सामने आ रहा है। पलवल जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर बसे बहरोला गांव में कथित तौर पर पशु चोरी करने आए एक चोर की लोगों ने हाथ-पैर बांधकर मारपीट कर दी। मारपीट से लगी चोटों के कारण चोर की मौत हो गई।
Published: 04 Aug 2018, 2:01 PM IST
खबरों के मुताबिक, बहरोला गांव के निकट खेतों में श्रद्धाराम के बेटे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। रात में 3 चोर उनके मकान में भैसों को चोरी करने के लिए आए। लेकिन परिवार के लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने 3 चोरों में से 1 को पकड़ लिया जबकि 2 चोर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि उन्होंने पकड़े गए चोर के हाथ पैर बांध दिए और उसके साथ मारपीट की। उसी मारपीट में चोर की मौत हो गई।
Published: 04 Aug 2018, 2:01 PM IST
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में ईएएसआई रामबीर की तहरीर पर तीन सगे भाईयों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published: 04 Aug 2018, 2:01 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 04 Aug 2018, 2:01 PM IST