हालात

अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्री को पड़ा दिल का दौरा, कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद से दुबई जा रहे बोइंग 737 विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान को कराची में सुरक्षित उतरा गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान में मंगलवार रात एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने के बाद को विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ''5 दिसंबर को स्पाइसजेट के अहमदाबाद से दुबई जा रहे बोइंग 737 विमान (उड़ान संख्या एसजी-15) को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया।'' उन्होंने बताया कि विमान रात करीब साढ़े नौ बजे कराची में सुरक्षित उतर गया।

विमान दुबई जा रहा था, तभी 27 वर्षीय यात्री धारवाल दरमेश को संदिग्ध दिल का दौरा पड़ा। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) की एक टीम द्वारा यात्री को तत्काल चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। हाल ही में, जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के बाद कराची में उतारना प़ड़ा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा