हालात

उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पवन हंस हेलिकॉप्टर में आई खराबी, समंदर में क्रैश लैडिंग, सभी 7 लोग सुरक्षित

यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब 9:30 बजे उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत के बाद पायलट ने एहतियातन समुद्र में लैंडिंग का फैसला लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जब पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर उड़ान के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को समुद्र में उतार दिया। राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सात लोग दो क्रू मेंबर और पांच यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Published: undefined

यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब 9:30 बजे उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत के बाद पायलट ने एहतियातन समुद्र में लैंडिंग का फैसला लिया। अधिकारियों के अनुसार, मायाबंदर हवाईपट्टी से लगभग 300 मीटर पहले हेलिकॉप्टर को उतारा गया। घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Published: undefined

आज ही एक अन्य घटना में स्पाइस जेट की दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को भी तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा। उड़ान संख्या SG121, जिसे बोइंग 737 विमान संचालित कर रहा था, में करीब 150 यात्री सवार थे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतरा और सभी यात्रियों को सामान्य तरीके से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इंजन में खराबी आई थी, हालांकि कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं मिली। लगातार सामने आ रही तकनीकी घटनाओं ने हवाई सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined