हालात

मुंबई में भारी बारिश से लोग बेहाल, उड़ानों-लोकल ट्रेन पर लगा ब्रेक, आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, IMD का अलर्ट जारी

मुंबई पुलिस ने कहा कि IMD द्वारा जारी मुंबई और उपनगरों में रेड अलर्ट के मद्देनजर आज सितंबर के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। लोगों अनुरोध है कि जब तक आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 100 डायल करें।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के अंधेरी, विलेपार्ले, बांद्रा समेत कुर्ला, घाटकोपर, वर्ली सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते आज मुंबई में कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं स्पाइसजेट, इंडिगो और विस्तारा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव और खराब दृश्यता से सड़क यातायात धीमा हो गया। मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई।

बारिश के कारण 14 उड़ानों का रास्ता बदला

भारी बारिश के कारण बुधवार को यहां हवाई अड्डे पर आने वाली 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन करना पड़ा और उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ उड़ान इंडिगो की थीं, जिन्हें खराब मौसम के चलते शहर में उतरने की मंजूरी नहीं दी गई।

विमानन यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने जिन अन्य उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने का निर्देश दिया, उनमें दो उड़ान विस्तारा की थीं और एअर इंडिया, आकासा तथा गल्फ एअर की एक-एक उड़ान हैं।

भारी बारिश और जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें लेट

मध्य रेलवे ने यात्रियों से एक अपील करते हुए ट्वीट में लिखा: "आपकी सुरक्षा के लिए, कृपया ट्रेन के अंदर ही रहें और पटरियों पर जाने से बचें। भारी बारिश और जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हम यात्रियों से ट्रेन में ही रहने का आग्रह करते हैं क्योंकि आप ट्रेन के अंदर ही सबसे सुरक्षित हैं। जैसे ही पानी कम होगा, ट्रेन आपके गंतव्य तक अपनी यात्रा जारी रखेगी। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपका सहयोग आवश्यक है।"

मुंबई पुलिस ने लोगों से की अपील

मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा: "IMD द्वारा जारी मुंबई और उपनगरों में रेड अलर्ट के मद्देनजर आज के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। लोगों अनुरोध है कि जब तक आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 100 डायल करें।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा