हालात

देश के इन 4 राज्यों के लोग हो जाएं सावधान! रफ्तार पकड़ रहा चक्रवात 'दितवाह', भारी बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवात दितवाह और कमजोर सेन्यार के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

हाल ही में पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात दितवाह और कमजोर होते सेन्यार ने दक्षिण भारत में मौसम की स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन दोनों चक्रवातों का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश ला सकता है।

Published: undefined

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव साइक्लोन में बदला

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को बना गहरा दबाव अब चक्रवात दितवाह के रूप में संगठित हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है।

चक्रवात दितवाह वर्तमान में श्रीलंका के त्रिंकोमाली क्षेत्र से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में और बट्टिकलोआ से 90 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में केंद्रित है। यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुँचने की संभावना है।

Published: undefined

तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में अलर्ट

IMD ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चेतावनी के अनुसार:

  • तमिलनाडु: 27 से 30 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

  • कुछ जिलों में: 28 और 29 नवंबर को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

  • दक्षिण आंध्र प्रदेश और रायलसीमा: 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक तेज बारिश, 30 नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा केरल में 27 से 29 नवंबर के बीच भारी बारिश के आसार हैं। तेलंगाना में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को वर्षा हो सकती है, जबकि दक्षिण कर्नाटक में 29 नवंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बिजली-गरज के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। अंडमान में 27 से 29 नवंबर तक 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं का संकेत मिला है।

Published: undefined

साइक्लोन दितवाह की स्थिति और रफ्तार

साइक्लोन दितवाह पिछले छह घंटों में 7 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। 28 नवंबर 2025 को सुबह 5:30 बजे IST के अनुसार इसका केंद्र लैटिट्यूड 8.2°N और लॉन्गिट्यूड 81.1°E पर था।

पुडुचेरी से दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से लगभग 540 किलोमीटर दक्षिण में।

श्रीलंका के त्रिंकोमाली, बट्टिकलोआ और हंबनटोटा से सापेक्ष दूरी क्रमशः 50 किमी, 90 किमी और 230 किमी।

साइक्लोन की यह गति और दिशा अगले 2-3 दिनों तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ती रहेगी।

Published: undefined

दक्षिण भारत में व्यापक असर

चक्रवात के चलते दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में:

  • भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति।

  • तूफानी हवाएं और बिजली-गरज।

  • नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने का खतरा।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और असुरक्षित इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

Published: undefined