हालात

पेट्रोल कीमतें 3 साल के उच्चतम स्तर पर, डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी का बना रिकार्ड

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और अन्य महानगरों में इनकी कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत तीन साल में सर्वाधिक है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS पेट्रोल कीमतें 3 साल के उच्चतम स्तर पर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और अन्य महानगरों में इनकी कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्प के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 72.43 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है, जो पिछले तीन साल की सर्वाधिक ऊंची कीमत है। पिछली बार साल 2014 के अगस्त में इसकी कीमत 72.51 रुपये प्रति लीटर थी।

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 75.13 रुपये, 80.30 रुपये और 75.12 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।

फोटो: ग्राफिक्स नवजीवन

इससे पहले कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 2014 के अक्टूबर में सर्वोच्च स्तर पर थीं और 75.46 रुपये प्रति लीटर थी। मुंबई में साल 2014 के अगस्त में 80.60 रुपये प्रति लीटर थी और चेन्नई में साल 2014 के अगस्त में ही सबसे ऊंची दर 75.78 रुपये प्रति लीटर थी।

दिल्ली में बुधवार को डीजल की कीमत 63.38 रुपये प्रति लीटर रही। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 66.04 रुपये, 67.50 रुपये और 66.84 रुपये प्रति लीटर रही।

फोटो: ग्राफिक्स नवजीवन

डीजल का व्यापक उपयोग माल ढुलाई में होता है, जिसमें खाद्य उत्पादों की ढुलाई भी शामिल है। इसकी कीमतें बढ़ने से विभिन्न उत्पादों की कीमतें बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Jan 2018, 4:10 PM IST

  • CJP Protest LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट में होने वाले थे शामिल

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए

  • ,
  • रोहतक: डिटेन करने पहुंचे पुलिसवालों को ही ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, कहा- 166 के जवाब में हमने लगा दी धारा 333

  • ,
  • CJP Protest का बाजारों पर भी असर, कनॉट प्लेस, भागीरथ पैलेस, सदर समेत कई बाजार बंद, जानें कहां जारी रहेगा कारोबार

  • ,
  • मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दिपके, कहा- डरे हुए हैं पीएम मोदी, मुझे गिरफ्तार भी कर लें फिर भी जारी रहेगा आंदोलन