हालात

संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PIL में सेवानिवृत्त जज की निगरानी में जांच की मांग

पश्चिम बंगाल के रहने वाले वकील अबू सोहेल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि जब देश का सर्वोच्च सदन (संसद), जहां देश का भविष्य तय होता है, खतरे में है तो इसका मतलब देश के नागरिक खतरे में हैं। इसलिए इस मामले में न्‍यायिक हस्‍तक्षेप की दरकार है।

संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PIL में सेवानिवृत्त जज की निगरानी में जांच की मांग
संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PIL में सेवानिवृत्त जज की निगरानी में जांच की मांग फोटोः IANS

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए हमले की 22वीं बरसी के दिन संसद की सुरक्षा में सेंधमारी कर लोकसभा के अंदर हंगामा करने और रंगीन धुआं फैलाने के साथ बाहर परिसर में भी नारेबाजी कर धुंआ फैलाने की घटना की जांच शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की गई है।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल के रहने वाले वकील अबू सोहेल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि छह लोगों द्वारा संसद की सुरक्षा में की गई सेंधमारी एक सुनियोजित घटना थी। यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूक थी। धुआं जहरीला हो सकता था। यह समूचे देश को स्‍तब्ध कर देने वाली घटना थी।

Published: undefined

जनहित याचिका में कहा गया है कि जब देश का सर्वोच्च सदन (संसद), जहां देश का भविष्य तय होता है, खतरे में है तो इसका मतलब देश के नागरिक खतरे में हैं। इसलिए इस मामले में न्‍यायिक हस्‍तक्षेप की दरकार है। भारत भी खतरे में है, जिसके परिणामस्वरूप न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी है।

Published: undefined

याचिका में आगे कहा गया है कि अगर भारत में सर्वोच्च सदन की सुरक्षा पर्याप्त नहीं है, तो नागरिकों का जीवन और संपत्ति भी खतरे में है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की देखरेख में घटना की स्वतंत्र, विश्‍वसनीय और निष्पक्ष न्यायिक जांच का आदेश पारित करने की प्रार्थना की गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined