हालात

दिल्ली-NCR में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

इस बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

Published: undefined

हालांकि, इस बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।

Published: undefined

वहीं, बरौला हनुमान मूर्ति रोड पर भी भारी जाम की स्थिति बन गई, जहां वाहन रेंगते हुए नजर आए। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। सेक्टर-58 की मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, सेक्टर-62 अंडरपास में भी जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए, जबकि चारपहिया वाहनों को भी सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून और बारिश से पहले नालों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है।

Published: undefined

कई स्थानों पर नालियां चोक होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया और उसकी निकासी नहीं हो सकी। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश ने जहां एक ओर मौसम को खुशनुमा बना दिया और गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर नोएडा अथॉरिटी की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Published: undefined

शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव और यातायात अव्यवस्था ने यह साफ कर दिया कि बरसात से निपटने के लिए किए गए इंतजाम अभी भी पर्याप्त नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined