हालात

कांग्रेस महाधिवेशन आज से शुरू, 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

आज से शुरू हो रहे कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन में देश भर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। महाधिवेशन में 2019 के आम चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी का पहला महाधिवेशन आज से दिल्ली में

कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से दिल्ली में शुरू हो रहा है। यह कांग्रेस का 84 वां अधिवेशन है जो कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पहला होगा। इस अधिवेशन में देश भर से 1500 के आसपास ऑल इंडिया कांग्रेस के कार्यकर्ता और 12,000 कार्यकारी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। तीन दिन तक चलने वाला यह अधिवेशन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस का अधिवेशन दिसंबर 2010 में दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित किया गया था।

इस अधिवेशन में पहली बार पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी एकसाथ देश भर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनसे देश और पार्टी को लेकर चर्चा करेंगे। इस महाधिवेशन को वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत भी माना जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में जहां सबसे पहले राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर मुहर लगेगी, साथ ही भविष्य में पार्टी के एजेंडे को लेकर भी तस्वीर साफ हो जाएगी।

इस महाधिवेशन में कांग्रेस के केंद्रीय और राज्य स्तर के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्यों के मुताबिक अधिवेशन में एक राजनीतिक विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा, जो तीन हिस्सों पर आधारित होगा। एक हिस्से में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नाकामियों का जिक्र होगा, दूसरे में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के काम से इसकी तुलना होगी और तीसरे में पार्टी के भविष्य की तस्वीर को लेकर चर्चा होगी।

देश के राजनीतिक हालात, आर्थिक स्थिति, विदेश नीति, देश में किसानों की स्थिति और बेरोजगारी और गरीबी के खात्मे के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी के पांच समूह बनाए गए हैं।

महाधिवेशन में जो विजन डॉक्यूमेंट पेश होना है उसमें नौजवान, किसान, महिलाएं और कमजोर वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ये डॉक्यूमेंट पार्टी और उसके नये नेतृत्व के लिए अगले आम चुनावों में एक नई उर्जा देगा। महाधिवेशन में जिन मुद्दों पर चर्चा होगी उनको चुनावी घोषमा पत्र का हिस्सा बनाया जाएगा। महाधिवेशन की शुरुआत स्टेयरिंग कमेटी की बैठक से होगी, जो विजन डॉक्यूमेंट पर गौर करेगी और उसे मंजूर करेगी।

सूत्रों के मुताबिक महाधिवेशन में इस बात पर भी चर्चा होगी कि क्या केंद्रीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों के लिए चुनाव कराए जाएं या पारंपरिक तरीके से ही उनका चयन किया जाए। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि नई कार्यसमिति में कई नौजवान चेहरों को शामिल किया जाए। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि सीडब्ल्यूसी के सदस्यों के लिए चुनाव कराए जाने की संभावना बहुत कम है।

Published: 16 Mar 2018, 3:50 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Mar 2018, 3:50 PM IST

  • यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, मुंबई, पालघर, ठाणे में कल रेड अलर्ट

  • ,
  • कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला, 'PM ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ शेयर किया खास फोटो-वीडियो

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी, खुलेंगे कई राज?