हालात

लौट के कुशवाहा बिहार को आए, दिल्ली में पीएम ने नहीं दिया मिलने का वक्त, एनडीए छोड़ने का कर सकते हैं ऐलान

पटना लौटने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मुझे वक्त नहीं दिया गया। कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में मेरी उपेक्षा हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की कोई भी जुगत काम नहीं आ रही है। बीजेपी और जोडीयू ने मिल बैठकर लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया और कुशवाहा को तरजीह नहीं दी गई। इसी सिलसिले में उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पीएम मोदी से मिलने का वक्त मांगा था, लेकिन उन्हें मिलने का वक्त तक नहीं दिया गया। थक हारकर कुशवाहा को शुक्रवार रात को पटना लौटना पड़ा।

पटना लौटने के बाद कुशवाहा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मुझे वक्त नहीं दिया गया। कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में मेरी उपेक्षा हो रही है। उन्होंने एनडीए से अलग होने के सवाल पर कहा कि यह उनके अकेले का फैसला नहीं है। इस पर पार्टी फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि 4 और 5 दिसंबर को वाल्मीकि नगर में पार्टी के चिंतन शिविर में इस पर मंथन होगा।

Published: undefined

इससे पहले कुशवाहा ने कहा था कि पीएम मोदी से मिलने के बाद वे एनडीए छोड़ने पर कोई फैसला लेंगे। खबरों के मुताबिक, कुशवाहा की पार्टी में एनडीए में रहने और उसे छोड़ने को लेकर एक मत नहीं है। माना जा रहा है कि 6 दिसंबर को मोतिहारी में कुशवाहा एनडीए से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी का एक तबके का कहना है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद ही कुशवाहा मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। जाहिर पांच राज्यों के नतीजे कांग्रेस और बीजेपी के साथ उन पार्टियों के लिए भी बेहद अहम है, जो लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ अहम फैसले लेने की तैयारी कर रही हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन