हालात

SEC का अडानी तक नोटिस पहुंचने का प्रयास जारी, जयराम रमेश ने पूछा- क्या अमरीकी संस्था की मदद करेगी मोदी सरकार?

एसईसी ने अमेरिका की एक संघीय न्यायाधीश को बताया है कि कथित रिश्वतखोरी मामले में गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ शिकायत संबंधी नोटिस पहुंचाने के उसके प्रयास ‘‘जारी'' हैं। इसके लिए भारतीय अधिकारियों से भी सहायता का अनुरोध किया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अडानी समूह से जुड़े मामले में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) की सहायता करेगी?

Published: undefined

एसईसी ने अमेरिका की एक संघीय न्यायाधीश को बताया है कि कथित रिश्वतखोरी मामले में गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ शिकायत संबंधी नोटिस पहुंचाने के उसके प्रयास ‘‘जारी'' हैं। इसके लिए भारतीय अधिकारियों से भी सहायता का अनुरोध किया गया है।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, "अमेरिकी के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने अभी-अभी न्यूयॉर्क जिला न्यायालय को सूचित किया है कि उसने गौतम अडानी और उनके कुछ सहयोगियों द्वारा अमेरिकी कानूनों के उल्लंघन के मामले में शिकायतें दर्ज कराने के लिए मोदी सरकार से सहायता की मांग की है।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री पहले ही मोदानी मामले को व्यक्तिगत विषय घोषित कर चुके हैं। क्या वह एसईसी की सहायता करेंगे?"

Published: undefined

बता दें कि, पिछले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में जब मोदी से पूछा गया कि क्या अडानी से जुड़ा मुद्दा भी बातचीत में उठा, तो उन्होंने कहा, "भारत एक लोकतंत्र है और हमारी संस्कृति 'वसुधैव कुटुम्बकम' की है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। मेरा मानना ​​है कि हर भारतीय मेरा है।"

 उन्होंने कहा, "दो देशों के दो प्रमुख नेता कभी भी ऐसे व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं।"

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने इजराइल के हमले के बाद खाड़ी में गैस फील्ड और रिफाइनरियों पर किए हमले और ट्रंप की धमकी

  • ,
  • युद्ध का 20वां दिन: ईरान की खुली धमकी, अगर तेल के बुनियादी ढांचे पर फिर हुआ हमला, तो वह रहम नहीं करेगा

  • ,
  • इंग्लिश क्रिकेट को करना पड़ सकता है 'ड्यूक' गेंदों की कमी का सामना, ईरान युद्ध के कारण शिपिंग में आई रुकावट

  • ,
  • असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, CM हिमंत शर्मा जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है