हालात

आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, क्या वैक्सीन को लेकर करेंगे कोई बड़ा ऐलान!

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के सुस्त पड़ने और वैक्सीनेशन को लेकर तमाम किस्म दिक्कतों और दुविधाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम के इस संबोधन को लेकर कई किस्म के कयास लगाए जा रहे हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। कोरोना की दूसरी लहर के सुस्त पड़ने के बीच प्रधानमंत्री के इस संबोधन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कई किस्म के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। साथ ही कुछ का मानना है कि प्रधानमंत्री अपने शासन के सात साल की उपलब्धियां भी इस संबोधन में बता सकते हैं। हालांकि सरकार के सात साल के मौके पर प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर विकास यात्रा नाम से दस्तावेज शेयर किया जा चुका है जिसमें तमाम उपलब्धियों के साथ ही कोरोना से युद्ध का भी जिक्र है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो