हालात

'मणिपुर और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर एक शब्द नहीं बोलने वाले PM मोदी, चुनाव प्रचार में बेशर्मी से झूठ बोलते हैं'

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर एक भी शब्द नहीं बोला। लेकिन जब चुनाव प्रचार की बात आती है तो वह वही करेंगे जो वह सबसे अच्छा करते हैं, 'बेशर्मी से झूठ बोलना'।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में हैं और कहा कि उन्होंने मणिपुर और महिलाओं के खिलाफ अपराध की अन्य घटनाओं पर एक भी शब्द नहीं बोला। लेकिन जब चुनाव प्रचार की बात आती है तो वह वही करेंगे जो वह सबसे अच्छा करते हैं, 'बेशर्मी से झूठ बोलना'।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा को नजरअंदाज नहीं करेगी, और राजस्थान सरकार सभी मामलों में अत्यंत तत्परता और गंभीरता के साथ न्याय करेगी, जबकि बीजेपी सरकारें इसके विपरीत कभी भी जिम्मेदारी या जवाबदेही स्वीकार नहीं करती हैं।

पार्टी के महासचिव संचार प्रभारी रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मणिपुर के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। वह उज्जैन का जिक्र नहीं करेंगे। वह महिला पहलवानों पर अत्याचार के लिए अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे और न ही हमारे राष्ट्रीय चैंपियनों के साथ दिल्ली पुलिस के क्रूर व्यवहार की निंदा करेंगे। लेकिन जब चुनाव प्रचार की बात आती है, तो वह वही करेंगे जो वह सबसे अच्छा कर सकते हैं - बेशर्मी से झूठ बोलना।

राज्यसभा सांसद ने कहा, "हमने सोचा होगा कि कम से कम गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री देश को अपने झूठ, विकृतियों और मानहानि से बचा लेंगे।" रमेश ने कहा,“ कांग्रेस पार्टी कभी भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा को नजरअंदाज नहीं करेगी, और राजस्थान सरकार सभी मामलों में तत्परता और गंभीरता के साथ न्याय करेगी, जबकि बीजेपी सरकारें इसके विपरीत कभी भी जिम्मेदारी या जवाबदेही स्वीकार नहीं करतीं। यही अंतर है।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह और रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास

  • ,
  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश