हालात

किसान आंदोलन पर सीधे कुछ बोलने से फिर बचे पीएम मोदी, मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो शेयर किया

पीएम मोदी किसान आंदोलन पर अभी तक सीधे कुछ भी बोलने से बचते रहे हैं। हालांकि संकेतों में वे नए कृषि कानूनों की वकालत जरूर कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेस का वीडियो शेयर किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान आंदोलन पर अभी तक सीधे कुछ भी बोलने से बचते रहे हैं। हालांकि संकेतों में वे नए कृषि कानूनों की वकालत जरूर कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की प्रेस कांफ्रेस का वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने लिखा है कि, "मंत्रिमंडल के मेरे दो सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर जी और पीयूष गोयल जी ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है। इसे जरूर सुनें"

गौरतलब है कि किसानों के साथ वार्ता का सिलसिला टूटने और किसानों द्वारा आंदोलन को तेज करने के आह्वान के साथ ही केंद्र सरकार दबाव में आती दिख रही है। इसी क्रम में सरकार ने गुरुवार को साफ किया है कि वह किसानों के साथ बातचीत के लिए फिर से तैयार है। गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस वार्ता के दौरान माना कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंताए हैं और सरकार उनका सम्मान करती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे