हालात

हरियाणा: पीएनबी में एक और घोटाला आया सामने, बैंक ने फर्जी कागजात पर दे दिया साढ़े पांच करोड़ का लोन  

पंजाब नेशनल बैंक में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। ताजा मामला हरियाणा के भिवानी का है, जहां पीएनबी की एक शाखा ने एक व्यक्ति को दूसरे की जमीन के कागजात पर साढ़े पांच करोड़ रुपये का लोन दे दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पीएनबी में एक और फर्जीवाड़ा आया सामने

हरियाणा के भिवानी में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यह मामला लोहारू तहसील के तालु गांव का है। आरोप है कि अशोक कुमार नाम के शख्स ने दूसरे की जमीन पर पीएनबी से दो बार में साढ़े पांच करोड़ रुपये का ऋण ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, फर्जीवाड़े का आरोपी अशोक कुमार ने जमीन के कागजात की गारंटी पर स्कूल निर्माण के लिए 29 मार्च, 2010 को बैंक से 2 करोड़ रुपये का ऋण लिया। इसके बाद 12 अगस्त, 2011 को स्कूल भवन, छात्रावास और वाहन खरीदने के लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये का ऋण लिया। पुलिस के अनुसार, गारंटी के तौर पर पेश किए गए जमीन के कागजात किसी दूसरे के थे। बैंक ने पूरे मामले की 14 दिसंबर, 2017 को जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि अशोक कुमार ने ऋण लेने के लिए जो कागजात पीएनबी को दिए थे वे किसी दूसरे व्यक्ति के थे।

बीते 27 फरवरी को भिवानी बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल