हालात

J&K: कुलगाम में सेना को बड़ी सफलता लगी हाथ, दबोचे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। तीनों आरोपी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस और एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) के तीन आतंकवादी सहयोगियों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, पीसी हातीपोरा और थाना बेहीबाग पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एचएम के तीन आतंकवादी सहयोगियों को शुक्रवार की शाम करीब 05:19 बजे गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस ने कहा कि एक वाहन में अवैध हथियार और गोला-बारूद ले जाने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों के बारे में एक विश्वसनीय इनपुट के आधार पर, कुलगाम पुलिस ने दादरकूट, आलमगंज चौराहे पर एक नाका स्थापित किया।

वहां मौजूद पुलिस दलों ने एक मोटरसाइकिल को रोक लिया। वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो पिस्टल मैगजीन और 13 जिंदा पिस्टल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

गिरफ्तार आतंकी सहयोगियों में मोहम्मद अब्बास इमामसाहब का निवासी है। जबकि गौहर शफी मीर और निसार रहमान शेख शोपियां के डीके पोरा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने कहा, तीनों लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पता चला कि वे आतंकवादी अपराधों में शामिल थे और आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान कर रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे