हालात

टोंक में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हंगामा कर रहे समर्थकों पर दागे आंसू गैस के गोले

पुलिस जब गांव में धरनास्थल पर पहुंची तो नरेश मीणा ने सरेंडर करने से मना कर दिया। उसने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक वह सरेंडर नहीं करेगा। पुलिस ने मीडिया के सामने ही नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

टोंक में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
टोंक में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। फोटो: सोशल मीडिया

राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ जड़ने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टोंक के एसपी फोर्स के साथ मीणा के गांव में पहुंचे थे। जहां मीणा अपने समर्थकों के साथ धरना दे रहा था। कुछ देर पहले ही मीणा का मीडिया में बयान भी आया था। उसने स्वीकार किया था कि उसी ने एसडीएम को थप्पड़ मारा था।

पुलिस जब गांव में धरनास्थल पर पहुंची तो नरेश मीणा ने सरेंडर करने से मना कर दिया। उसने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक वह सरेंडर नहीं करेगा। पुलिस ने मीडिया के सामने ही नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जैसे ही नरेश मीणा को गिरफ्तार किया, उसके समर्थकों ने हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया। टोंक में पुलिस ने नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों द्वारा अवरुद्ध की गई सड़क को खाली कराया। टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि जाम खुलवा दिया है, स्थिति कंट्रोल में है।

नरेश मीणा को पुलिस ने उसी समरावता गांव से गिरफ्तार किया जहां, कल बवाल हुआ था। इसी गांव के लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था। नरेश मीणा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी