
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को कहा कि शोपियां में स्थानीय कश्मीरी पंडित की हत्या करने वाले आतंकवादी के घर को वह कुर्क करने जा रही है। मंगलवार को जिले के छोटिगम गांव में आतंकियों ने अर्जुन नाथ के बेटे सुनील कुमार और उसके भाई पीतांबर उर्फ पिंटो पर फायरिंग की थी। कश्मीर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आतंकी आदिल अहमद वानी का घर कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उसके परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: undefined
इस हत्याकांड की व्यापक रूप से निंदा हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्रियों गुलाम नबी आजाद, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रें स के सज्जाद लोन, अपनी पार्टी के गुलाम हसन मीर और अन्य कई नेताओं ने हत्या की निंदा की और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को गांव के लोगों ने सुनील कुमार के निधन पर शोक जताया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Published: undefined
मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के छोटिपोरा इलाके में मंगलवार को एक बाग में नागरिकों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई। वहीं इस हमले में उसका भाई पितांबर भी घायल हो गया। आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडित की हत्या की सभी पार्टी के नेताओं ने निंदा की।
Published: undefined
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडित की हत्या की निंदा की। उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा कि शोपियां में नागरिकों पर हुए घृणित आतंकी हमला शब्दों से परे है। मेरी संवेदनाएं सुनील कुमार के परिवार के साथ हैं। मैं घायल सदस्य के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। यह हमला सभी की ओर से कड़ी निंदा का पात्र है। बर्बर हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined