हालात

बिहार में मकर संक्रांति के दही चूड़ा भोज पर पकेगी 'सियासी खिचड़ी', आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी ने किया भोज का आयोजन

अब मकर संक्रांति को लेकर कई नेताओं द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी दही चूड़ा भोज पर प्रदेश में सियासी खिचड़ी भी पकने की तैयारी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन और एनडीए में शामिल सभी दल लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं। इसे लेकर सभी दल अभी से चुनावी खिचड़ी पकाने लगे हैं।

इस स्थिति में अब मकर संक्रांति को लेकर कई नेताओं द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी दही चूड़ा भोज पर प्रदेश में सियासी खिचड़ी भी पकने की तैयारी है।

वैसे, मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा के भोज के बहाने सियासत साधना कोई नई बात नहीं है। इस साल भी मकर संक्रांति पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण पटना में भोज का आयोजन कर रहे हैं।

शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। इस भोज में अगर चूड़ा दही परोसा गया तो आगंतुकों ने खिचड़ी का भी स्वाद चखा।

आरजेडी की ओर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर 14 जनवरी को चूड़ा-दही भोज का आयोजन होगा। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद स्वयं इस भोज की तैयारी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस मौके पर 10 क्विंटल से अधिक दही और पांच क्विटल चूड़े की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा चूड़ा-दही भोज में शामिल लोगों को तिलकुट और आलू-गोभी- मटर की सब्जी भी परोसी जाएगी। चूड़ा-दही भोज के लिए राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ आम कार्यकर्ताओं को भी न्योता दिया जा रहा है।

बीजेपी कार्यालय में भी 15 जनवरी को चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने भी 13 जनवरी को चूड़ा दही के भोज का आयोजन किया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन 13 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर दही- चूड़ा के भोज का आयोजन कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत