हालात

नेता भी आए कोरोना के शिकंजे में, प्रकाश जावड़ेकर भी संक्रमित, येदुरप्पा समेत कई सीएम हो चुके हैं पॉजिटिव

कोरोना वायरस की चपेट में नेता भी आने लगे हैं। अब केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केरल सीएम पी विजयन भी संक्रमित हो चुके हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वंय ही ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है, साथ ही अपील की है कि जो लोग भी बीते दो तीन दिन में उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच करा लें।

Published: undefined

प्रकाश जावड़ेकर के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने भी खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि हालांकि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Published: undefined

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन आदि कई नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी