हालात

दिल्ली में पोस्टर वॉर! 'क्या भारत के PM पढ़े-लिखे होने चाहिए?' AAP दफ्तर के बाहर समेत कई जगहों पर लगे पोस्टर

इन पोस्टरों पर लिखा है ‘क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए?’ पोस्टर में नाम भले न लिखा गया हो, लेकिन साफ हो जाता है कि ये पीएम मोदी पर निशाना साधा जा रहा है।

फोटो: @AamAadmiParty
फोटो: @AamAadmiParty 

दिल्ली में बीजेपी और आप के बीच पोस्टर वॉर चल रही है। इसी कड़ी में आज आप के दफ्तर के बाहर समेत कई जगहों पर नए पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है ‘क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए?’ पोस्टर में नाम भले न लिखा गया हो, लेकिन साफ हो जाता है कि ये पीएम मोदी पर निशाना साधा जा रहा है।

पिछली बार की तरह इस बार भी पोस्टरों में छापने वाली प्रेस का नाम नहीं है। माना जा रहा है कि ऐसे में दिल्ली पुलिस एक बार फिर केस दर्ज कर सकती है। पिछली बार दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और खंभों पर लगे पोस्टरों के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि 100 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पोस्टरों में से एक में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' लिखा हुआ था। पुलिस ने शहर के कई हिस्सों से 2,000 से अधिक पोस्टर हटाए थे।

मोदी के खिलाफ पोस्टबाजी के एक दिन बाद बीजेपी की तरफ से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत