हालात

प्रमोद तिवारी ने कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा, बोले- खतरे में है लोकतंत्र, जांच होनी चाहिए

प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर जगह ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। कांग्रेस मांग करती है कि मतगणना पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए।

प्रमोद तिवारी ने कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर  चुनाव आयोग को घेरा, बोले- खतरे में है लोकतंत्र, जांच होनी चाहिए
प्रमोद तिवारी ने कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा, बोले- खतरे में है लोकतंत्र, जांच होनी चाहिए फाइल फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर सकती हैं। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र खतरे में है।

Published: undefined

प्रमोद तिवारी ने बताया, “जहां बीजेपी सत्ता में नहीं है, वहां लोग अपनी चिंताएं उठा पा रहे हैं। लेकिन जहां बीजेपी शासित सरकारें हैं, वहां सवाल उठाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि वह किसी पर सीधे आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि एक ऐसे पैटर्न की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसकी उनके अनुसार जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जब निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाए जाते हैं, तो बीजेपी के प्रवक्ता तुरंत स्पष्टीकरण देने के लिए आगे आ जाते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से दोनों के बीच संबंधों को लेकर सवाल उठते हैं।”

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राज्यसभा में पहले ही एक नोटिस पेश कर दिया है। उन्होंने कहा, “इसीलिए हमने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राज्यसभा में एक नोटिस सौंपा है। अगर हर जगह ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।” पार्टी के रुख को दोहराते हुए तिवारी ने चुनावी पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की पूरी तरह वकालत करती है और यह मांग करती है कि मतगणना पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए।”

Published: undefined

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद गुरुवार को कोलकाता की सड़कों पर चुनाव आयोग और तृणमूल कांग्रेस के बीच नया विवाद देखने को मिला, जब सत्ताधारी पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को रखे जाने वाले स्ट्रॉन्गरूम में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। तृणमूल ने प्रक्रियागत खामियों का आरोप लगाते हुए दावा किया कि स्ट्रॉन्गरूम के अंदर कुछ गड़बड़ी चल रही है।

Published: undefined

टीएमसी ने आरोप लगाया कि बाहर तैनात पार्टी कार्यकर्ताओं को दोपहर में वहां से जाने को कहा गया था। बाद में उन्हें बताया गया कि स्ट्रॉन्गरूम शाम करीब 4 बजे फिर से खोला जाएगा। इस बात से चिंता बढ़ी और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद खुद सीएम ममता बनर्जी भी भवानीपुर के स्ट्रॉन्गरूम पहुंची और अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined