हालात

हेलीकॉप्टर हादसा में बचे कैप्टन वरुण सिंह के लिए दुआओं का दौर जारी, राहुल गांधी बोले- आपके साथ खड़ा है देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आपके साथ खड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे वरुण सिंह के लिए देश भर में दुआओं का दौर जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आपके साथ खड़ा है। बता दें कि तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत ‘नाजुक लेकिन स्थिर’ बनी हुई है।

इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन अकेले जीवित व्यक्ति हैं, जबकि अन्य सभी की मौत हो चुकी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता से बात की थी जिनका बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रुप कैप्टन को हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा असाधारण वीरता के कार्य के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी