हालात

कश्मीर मे आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी, पुंछ में लोगों को घरों में रहने की हिदायत, मस्जिदों से ऐलान

सूचना है कि पुंछ के जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरे एहतियात के साथ जल्द खत्म करने के लिए कदम उठाया गया है। आज सेना प्रमुख, एम एम नरवणे ने भी वरिष्ठ कमांडरों के साथ क्षेत्र का दौरा किया था, जिसके बाद यहां सुरक्षा बलों की हलचल तेज हो गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों आतंकियों द्वारा की गई लक्षित हत्याओं के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी जवाबी कार्रवाई की तैयारी की है। इसी के तहत पुंछ के जंगल में छिपे आतंकयों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी है। ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले पुलिस ने मंगलवार को लोगों को पुंछ जिले के वन क्षेत्र की ओर नहीं जाने को लेकर आगाह किया है, जहां पिछले 8 दिनों से सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

पुलिस ने पुंछ में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। इलाके की दुकानें बंद करने के लिए कहा गया है। यहां के बहतधुरियन इलाके की मस्जिदों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों से अपील की कि वे बाहर ना निकलें, जंगल की ओर न जाएं और अपने पशुओं को अपने परिसर के अंदर रखें।

फिलहाल पुलिस इस बात से सहमत नहीं है कि ये घोषणाएं इसलिए की जा रही हैं, क्योंकि सेना जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़े हमले की तैयारी कर रही है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ आठ दिन तक चले अभियान में छह आतंकवादी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में दो जेसीओ समेत नौ जवान भी शहीद हुए हैं।

हालांकि, सूचना है कि पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है। जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरी एहतियात बरतते हुए जल्द खत्म करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है। आज सेना प्रमुख, एम. एम. नरवणे ने भी वरिष्ठ फील्ड कमांडरों के साथ क्षेत्र का दौरा किया था, जिसके बाद यहां सुरक्षा बलों की हलचल तेज हो गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "ये घोषणाएं तब की गईं हैं, जब कुछ लोगों को इलाके में चल रही मुठभेड़ के बीच पशुओं के साथ जंगल की ओर बढ़ते देखा गया। लोग किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं और हम चौबीसों घंटे जनता की सेवा में हैं। हम उनकी जरूरत की किसी भी चीज की होम डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?