हालात

PM मोदी की मां हीरा बा के निधन पर राष्ट्रपति, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, जानें क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति #cजगदीप धनखड़ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्श का प्रतीक है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।  

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ट्वीट किया कि श्रीमती हीरा बा के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। नरेन्द्र मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ओम शांति! 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?