
भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आगे के इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत 'स्थिर' बताई गई है। भारतीय सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा, "आगे की जांच के लिए उन्हें एम्स, दिल्ली भेजा जा रहा है।" उन्हें सीने में तकलीफ के बाद शुक्रवार सुबह नई दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
Published: undefined
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्वीट हेंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया, 'नियमित मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभ-चिंतको के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।'
Published: undefined
बता दें कि 75 वर्षीय राष्ट्रपति ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी और उसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया था। अस्पताल ने कहा कि राष्ट्रपति, की हालत अब स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "उनकी नियमित जांच हो रही है और ऑब्जर्वेशन में हैं। उनकी हालत स्थिर है।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined