हालात

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी 'सरस्वती पूजा' और 'बसंत पंचमी' की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि किसान की मेहनत रंग लाती है जब धरती पर फसल शान से लहलहाती है। सभी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं!

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को वसंत ऋतु के आगमन के मौके पर 'सरस्वती पूजा' और 'बसंत पंचमी' के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने हिंदी में ट्वीट किया, "मैं कामना करता हूं कि वसंत का आगमन सभी देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाए और विद्या की देवी सरस्वती सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से रोशन करें।"

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्विटर पर कहा, "बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय परंपरा के अनुसार, यह वाग्देवी सरस्वती का त्योहार है। इस शुभ दिन पर, देवी सरस्वती सभी को ज्ञान, बुद्धि और आशीर्वाद दें।"

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में बधाई देते हुए कहा, "मां शारदा का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे और ऋतुओं के राजा बसंत सभी के जीवन में खुशियां लाएं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि किसान की मेहनत रंग लाती है जब धरती पर फसल शान से लहलहाती है। सभी को बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं!

बसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा भी कहा जाता है ये देवी सरस्वती के सम्मान में मनाया जाता है और यह वसंत के आगमन की तैयारी का प्रतीक है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

  • ,
  • पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक ताने-बाने को पहुंचा भारी नुकसान, लोगों को अब हो रहा एहसास: सोनिया गांधी