
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कई सांसद बहुत ही आदर और सम्मान के साथ राष्ट्रपति का भाषण सुनने आए थे, लेकिन राष्ट्रपति का यह अभिभाषण चुनावी भाषण और सरकार का प्रोपेगेंडा मात्र था।
Published: undefined
शशि थरूर ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि राष्ट्रपति के माध्यम से बीजेपी अपने अगले चुनाव का अभियान चला रही है, यह पूरा भाषण महज एक चुनावी भाषण लग रहा था जिसमें सरकार के हर काम की सिर्फ तारीफ की जा रही थी। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा की इसके लिए वे राष्ट्रपति को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते क्योंकि उनका अभिभाषण केंद्र की मौजूदा सरकार ने लिखा था।
Published: undefined
बुधवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से उम्मीदों को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए शशि थरूर ने कहा कि आज राष्ट्रपति के अभिभाषण से यह भी साफ हो गया है कि बजट कैसा होगा और जाहिर है कि बजट में भी सिर्फ सरकार की तारीफें ही होंगी और वह चुनाव अभियान का ही हिस्सा होगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined