हालात

पीएमओ के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा ने दिया इस्तीफा, निजी कारण का दिया हवाला

पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा को साल 2019 के आम चुनाव के बाद सितंबर में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया था। पी के सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बाद पीएमओ से इस्तीफा देने वाले दूसरे हाई-प्रोफाइल नौकरशाह हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रधान सलाहकार पी.के. सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सिन्हा ने सोमवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दिया। देश के पूर्व कैबिनेट सचिव रहे पी के सिन्हा ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।

पीके सिन्हा को आम चुनाव के बाद सितंबर 2019 में पीएमओ में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया था। सिन्हा को कैबिनेट सचिव के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। सिन्हा को नृपेंद्र मिश्रा की जगह पर नियुक्त किया गया था।

बता दें कि पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बाद पी के सिन्हा पीएमओ से इस्तीफा देने वाले दूसरे हाई-प्रोफाइल नौकरशाह हैं। नृपेंद्र मिश्रा ने अगस्त 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये जगह खाली हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!