हालात

यूपी: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी, वहां से एक कैदी हुआ फरार, जेल में हड़कंप

उच्च सुरक्षा वाली बांदा जिला जेल से एक कैदी लापता होने की खबर है। शहर के सर्कल अफसर राकेश सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बीएसपी विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी भी बांदा के इसी जेल में बंद हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उच्च सुरक्षा वाली बांदा जिला जेल से एक कैदी लापता होने की खबर है। शहर के सर्कल अफसर राकेश सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बीएसपी विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी भी बांदा के इसी जेल में बंद हैं। यहां से कैदी के लापता होने को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

पिछले साल 16 फरवरी से जेल में बंद लापता कैदी विजयरख रविवार रात कैदियों की गिनती के दौरान लापता पाया गया। जेल में बंद लापता कैदी पर लूट और डकैती का मामला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैदी ने बैरक नंबर 4 बी में खाना खाया और फिर पानी पीने चला गया, तब से वह लापता है। प्रयागराज के डीआईजी जेल संजय त्रिपाठी को घटना की जांच के लिए कहा गया है।

जेल अफसरों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी जेल पहुंच गए और सभी कैदियों की गिनती कराई जा रही है।

डिप्टी एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि "बांदा जेल से एक कैदी मिसिंग है जिसका नाम विजय आखर है, यह बांदा जिले के ही थाना गिरवां के बरसड़ा बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। जिसे इसी साल की 6 फरवरी को अपराध संख्या 21/21 के तहत आईपीसी की धारा 457 और 411 के अंतर्गत बांदा जेल लाया गया था। यह रविवार शाम 7:30 बजे से जेल के अंदर से मिसिंग है। जिसे ढूंढ़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: EC दफ्तर की ओर मार्च के बीच आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश, राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

  • ,
  • SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च, कई नेता हिरासत में लिए गए

  • ,
  • सपा के तीसरे राज्यसभा कैंडिडेट पर संशय के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- हमारी नजर 3 पर नहीं 403 पर है

  • ,
  • 'ज्ञानेश, it’s done, bro...', चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्ष के मार्च के बीच राहुल गांधी का पोस्ट

  • ,
  • बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! नवादा में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ से लूट, पीछा करने पर बदमाशों ने चलाई गोली