
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की विपक्षी सदस्यों की योजना संबंधी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दावे को पूरी तरह झूठ और बकवास करार दिया और दावा किया कि पीएम मोदी अब स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं।’’ प्रियंका ने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पाए तो लोकसभा अध्यक्ष से झूठ बुलवा रहे हैं।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पूरी तरह झूठ है...इस बात का कोई सवाल ही नहीं है कि प्रधानमंत्री के साथ ऐसा कुछ करने की योजना थी।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं और उनसे यह सब बुलवा रहे हैं। प्रधानमंत्री के पास सदन में आने की हिम्मत नहीं थी। वह सदन में इसलिए नहीं आए क्योंकि तीन महिला सांसद उनकी सीट के सामने खड़ी थीं, यह किस तरह की बकवास है।’’
Published: undefined
इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कहा कि कल सदन में कांग्रेस के कई नेता सदन के नेता के आसन के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे, इसलिए उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में नहीं आए। बिरला ने यह भी कहा कि बुधवार को विपक्ष के कुछ सदस्यों ने उनके चैंबर में आकर जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा लोकसभा की शुरुआत से लेकर आज तक कभी नहीं हुआ और यह दृश्य एक ‘काले धब्बे’ की तरह था। इसके बाद सदन की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
Published: undefined
संसद के दोनों सदनों की बैठक में 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए अभिभाषण पर सोमवार को शुरू हुई चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की किताब के हवाले से चीन के साथ टकराव का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, लेकिन अध्यक्ष बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। इस मुद्दे पर सदन में गतिरोध बना रहा। नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देने का विरोध करने पर कांग्रेस के आठ और एक माकपा सदस्य को संसद के वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर पिछले चार दिन से गतिरोध जारी है। इस बीच बुधवार को पीएम मोदी को अपना भाषण देना था, जिसे अंतिम समय पर टाल दिया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined