हालात

किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 100 दिन BJP सरकार के अहंकार के, झूठ और किसानों के तिरस्कार के

किसानों के आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को अहंकारी बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा-100 दिन भाजपा सरकार के अहंकार के, किसानों पर प्रहार के, झूठ और किसानों के तिरस्कार के।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कृषि कानून के विरोध में दिल्‍ली बॉर्डर पर चल रहे किसान के आंदोलन को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। अब किसानों ने विरोध में केएमपी एक्सप्रेस वे को ब्लॉक कर दिया है। सैकड़ों की लाखों की संख्या में किसान सड़कों पर हैं। एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर किसानों की इस लड़ाई को लेकर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि 100 दिन किसानों के संघर्ष के, हक की लड़ाई के, अन्नदाता के सम्मान के,गांधी जी, सरदार पटेल, नेहरू जी, शास्त्री जी, शहीद भगत सिंह के दिखाए हुए रास्ते के। आगे प्रियंका गांधी ने लिखा- 100 दिन भाजपा सरकार के अहंकार के, किसानों पर प्रहार के, झूठ और किसानों के तिरस्कार के।

इसे भी पढ़ें- आंदोलन के 100 दिन: राहुल बोले- किसान मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार! कांग्रेस ने कहा- शहादत पर हुकूमत का अहंकार भारी

प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि किसान सरकार से अपना अधिकार मांग रहे हैं और सरकार उनके ऊपर अत्‍याचार कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर। अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!

वहीं किसानों के आंदोलन को 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला बोला है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा है कि अहंकार में चूर हो, क्यों इतने मग़रूर हो। सामने किसान है, हथेली पर उनकी जान है।। तुम क्या चाहते हो, वो हथकंडों से डर जाएंगे। अन्नदाता हैं, अहंकार तुम्हारा चूर कर जाएंगे।। इतना ही नहीं कांग्रेस ने आगे ट्वीट किया कि किसान आंदोलन के 100 दिन हो चुके हैं और भाजपाई अहंकार के भी। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की शहादत जारी है। मगर हुकूमत का अहंकार ज्यादा भारी है।।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए