हालात

कोरोना संकट के बीच प्रियंका गांधी ने बढ़ाया हाथ, लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए भेजा 1 लाख मास्क

कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस महासचि प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा है। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में एक लाख मास्क भिजवाया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार से इसका वितरण करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में एक लाख मास्क लखनऊ भेजा है। इससे पहले प्रियंका गांधी प्रदेश के कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कल से कांग्रेस के सिपाही इसका वितरण करेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रे महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनके देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।

ललन कुमार ने बताया, “लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है।”

गौरतलब है कि कोविड-19 एक वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है। इससे लड़ने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कोरोना पीड़ितों और लॉकडाउन का सामना करने वालों के सहयोग में सरकार को आगाह भी कर रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए